Bombardier Beetle Facts Hindi - क्या आपको पता है हमारी इस दुनिया में कई सरे ऐसे जीव भी मौजूद है जो शिकारियों से अपने आप को बचाने के लिए कई अलग अलग तरीके आजमाते है ऐसा ही एक जीव है जिसका नाम Bombardier Beetle है ये शिकारियों से अपने आप को बचाने के लिए एक कमल का तरीका आजमाता है इस बीटल के बारे में आप जानकर हैरान हो जाओगे।
तो दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम इसी विचित्र बीटल से जुड़े कुछ खास रोचक तथ्य के बारे में बताएँगे वैसे तो ये एक छोटा सा कीड़ा है और पूरी दुनिया में इसकी लगभग 500 प्रजातियां पाई जाती ये बीटल अपने बचाब के लिए अपनी पीछे वाली साइड से एक स्प्रे निकलता जिसका तापमान 100 Degree Celsius तक होता है।
और इस कीड़े यानि की Bombardier Beetle को ये नाम इसके इस अनोखे तरीके की वजह से ही दिया गया है शायद आपको पता नहीं होगा में आपको बता दूँ की इसकी कुछ प्रजातियां ये काम यानि की ये स्प्रे पानी के अंदर भी कर सकती है तो चलिए Bombardier Beetle से जुड़े कुछ खास रोचक तथ्य के बारे में जानते है।
बॉम्बार्डियर बीटल के बारे में कुछ रोचक तथ्य
1 - Bombardier Beetle में सबसे खास बात उसकी रासायनिक रक्षा प्रणाली है जब कभी भी इस बीटल को कोई खतरा महसूस होता है तो ये बीटल अपने पेट के निचे यानि की पीछे वाली साइड में मौजूद ग्रंथियों से एक गर्म जहरीला रासायनिक स्प्रे निकालता है जिसका तापमान काफी ज्यादा होता है।
2 - असल में यह स्प्रे दो रसायनों जिसमे पहला हाइड्रोजन पेरोक्साइड और दूसरा हाइड्रोक्विनोन इन दोनों के मिलने से बनता है जिससे गर्मी और दबाव उत्पन्न होता है।
3 - आपको बता दें की यह रासायनिक प्रतिक्रिया लगभग 100 डिग्री सेल्सियस यानि की 212 डिग्री फ़ारेनहाइट तक पहुंच जाती है जो की उबलते हुए पानी के बराबर तापमान है।
4 - Bombardier बीटल अपने इस स्प्रे को 220 डिग्री तक घुमा के कर सकता है असल में ये अपने बैक साइड को लगभग 220 डिग्री तक घुमा सकता है जिससे ये अपने शिकारी पर सटीक निशाना लगा पता है।
5 - बॉम्बार्डियर बीटल की पूरी दुनिया में लगभग 500 से भी ज्यादा अलग अलग प्रजातियां मौजूद हैं जिसमें से कुछ प्रजातियां ये स्प्रे पानी के अंदर भी कर सकती है।
6 - असल में यह Bombardier बीटल आर्थ्रोपोड़ा परिवार से आते है और इनकी ये रक्षा प्रणाली इन्हें मेंढकों बड़े शिकारियों से बचाने में इनकी मदद करती है।
7 - बॉम्बार्डियर बीटल पूरी दुनिया में में पाए जाते है सिर्फ अंटार्कटिका महाद्वीप को छोड़ कर।
मैं उम्मीद करता हूँ दोस्तों कि यह जानकारी आपके पसंद आई होगी और आपको बॉम्बार्डियर बीटल के बारे में कुछ नया जानने के लिए मिला होगा अपन यदि आपका कोई सवाल है तो आप कमेंट भी कर सकते हो।
0 टिप्पणियाँ
Please Do Note Enter Any Spam Link In The Comment Box