Responsive Ad Code Here

इस मछली के शिकार करने का तरीका है अनोखा - Amazing Facts About Archer Fish In Hindi

Archer Fish Facts In Hindi - हमारी इस दुनिया में कई सरे ऐसे जीव मौजूद है जो अपने शिकार करने के तरीके से दुनिया भर में जाने जाते है और इन्ही में से एक Archerfish है इस मछली के बारे में आप जानकर हैरान हो जाओगे ये मछली पानी के अंदर मौजूद कीड़े-मकौड़ों को नहीं खाती वल्कि उन्हें छोड़कर पानी के बाहर मौजूद कीड़ों को अपना शिकार बनती है।


आज के इस लेख में हम इसी विचित्र मछली के बारे में कुछ रोचक तथ्य बनाते वाले है वैसे तो ये एक छोटी मछली है पूरी दुनिया में इसकी मात्र 10 प्रजातियां पाई जाती जो छोटे मोटे कीड़ों को  शिकार बनाती है ये अपने मुंह से पानी की एक पिचकारी कीड़े के ऊपर मारती है जिससे वो कीड़ा पानी में गिर जाता है उसके बाद ये उसे खा जाती है।


और इस मछली को ये नाम इसके शिकार करने के अनोखे तरीके की वजह से दिया गया है आपको नहीं  पता तो बता दूँ की आर्चर का मतलब तीरंदाज होता है और ये अनोखी मछली भी अपने मुंह से पानी के तीर छोड़ती है जिससे कीड़े पानी में गिर जाते है जिसे ये खा जाती है जिसे देखकर आप भी हैरान हो जाओगे।


Archer Fish फैक्ट्स पर हमने एक वीडियो भी अपने यूट्यूब चैनल पर उपलोड किया है अगर आप आर्चर फिश फैक्ट्स के बारे में वीडियो के माध्यम से जानना चाहते हो तो इस वीडियो को आप देख सकते हो निचे दिया गए लिंक पर क्लिक करके शुक्रिया।


Top 10 Facts About Archer Fish In Hindi

आर्चरफ़िश पानी में रहने वाली एक मछली है ये अपने शिकार करने के अनोखे तरीके के लिए दुनिया भर नमें जानी जाती है तो चलिए जानते है Archerfish बारे में 10 रोचक तथ्य के बारे में।


1 - आर्चरफ़िश इस मछली को ये नाम इसके अनोखे शिकार करने के तरीके की वजह से दिया गया है इस मछली के पास सटीकता के साथ पानी की एक धारा छोटे कीड़ो के ऊपर फेंककर उन्हें पानी पर गिराकर उनका शिकार करने का हुनर है है।


2 - आर्चरफ़िश अपने शिकार यानि छोटे मोटे कीड़ों पर पानी की पिचकारी मरने की सटीकता के लिए जानी जाती है ये मछली पानी से गुजरते समय प्रकाश के अपवर्तन का सटीक आकलन करके लटकती शाखाओं पर कीड़ों को मार गिराने में सक्षम हैं।


3 - ये मछली पानी फेकने से पहले ऊंचाई, लम्बाई और सही एंगल का पता लगा लेती है उसके बाद ही ये आपने मुहं से अपने शिकार पर पिचकारी मारती है।


4 - Archerfish मछली लगभग पूरे दक्षिण पूर्व एशिया, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के साथ साथ हमारे भारत के भी कुछ हिस्सों में पाई जाती है।


5 - आर्चरफ़िश सामाजिक जीव हैं और अक्सर ये मछली अपना एक ग्रुप बना के रहना पसंद करती है ये अकेले नहीं रहती है।


6 - दुनिया भर में आर्चरफ़िश की कई 10 प्रजातियाँ पाई जाती है और ये सभी प्रजातियां अलग अलग आकार की होती है इसकी कुछ प्रजातियाँ लंबाई में 12 इंच तक होती  हैं।


7 - आर्चरफ़िश की देखने की छमता काफी ज्यादा होती है ये अपनी आंखों को घुमा भी सकती है जिसकी वजह से इसको शिकार करने में मदद मिलती हैं।


8 - Archerfish छोटे मोटे कीड़ों का शिकार करके खाती है लेकिन ये पानी में रहने वाले कीड़ो को नहीं बल्कि पानी से बहार रहने वाले कीड़ों का शिकार करती है। 


9 -  आपको ये बात जानकर हैरानी होगी की आर्चरफ़िश के पास एक संशोधित तैरने वाला मूत्राशय है जो एक फेफड़े के रूप में काम करता है ये हवा से ऑक्सीजन निकालने में इन्हें सक्षम बनाता है।


10 - आर्चरफ़िश जलमग्न पौधों पर अपने अंडे देती है और जब उनसे बच्चे निकलते है उनमें शिकार को पकड़ने के लिए सटीक पिचकारी मरने की काबिलियत विकसित होने लगती हैं।


अंतिम शब्द - उम्मीद करता हूँ की आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी Amazing Facts About Archer Fish In Hindi के बारे में काफी कुछ जानने के लिए मिला होगा यदि आपका कोई सवाल है तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमसे पूंछ सकते हो।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ