Responsive Ad Code Here

अंतरिक्ष की दुनिया में भारत का ऐतिहासिक कदम जानिए चंद्रयान 3 से जुडी सभी जानकारी

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी (ISRO) ने तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) को लांच कर दिया है चंद्रयान 3 को भारत के खुद से बनाये गए एलवीएम3-एम4 रॉकेट की मदद से दिन शुक्रवार जुलाई 2023 दोपहर 02.35 बजे आंध्र प्रदेश में तिरुपति जिले की शार परियोजना बस्ती में स्थित है सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (Satish Dhawan Space Centre) से लांच किया गया था।


चंद्रयान 3 को चंद्रमा के लिए प्रक्षेपित किया गया है भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो की ओर से कहा गया कि चंद्रयान-3 मिशन के जरिये अपने चंद्रमा मॉड्यूल द्वारा सतह पर सॉफ्ट-लैंडिंग करके और घूमकर अंतरिक्ष एजेंसी नई सीमाओं को पार करेगी भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने चंद्रयान 3 के 23 या 24 अगस्त तक सॉफ्ट लैंडिंग होने की संभावना दी है।


चंद्रयान-3 में एक लैंडर, एक रोवर और एक प्रॉपल्सन मॉड्यूल लगा हुआ है इसका कुल भार 3,900 किलोग्राम है इस मिशन में चंद्रयान का एक रोवर निकलेगा जो चांद की सतह पर उतरेगा और लूनर साउथ पोल में इसकी पोजिशनिंग होगी यहां पर पानी और दूसरे खनिज पदार्थों के होने की काफ़ी संभावना है।


चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा निर्मित और ये भारत का तीसरा चंद्रमा मिशन है इससे पहले भारत चंद्रयान 1 और चंद्रयान 2 को भी चाँद पर भेज चूका है आपको बता दें की चंद्रयान 2 की चाँद पर क्रैश लैंडिंग हुई थी और अब  चंद्रयान 3 चंद्रयान-2 मिशन के बाद आयोजित किया गया है।


इसरो द्वारा लांच किये गए चंद्रयान-3 का मुख्य उद्देश्य चंद्रमा पर एक लैंडर वाहन (lander) और एक रवाना (rover) को सफलतापूर्वक चाँद की सतह पर चढ़ाना है इसका मिशन डिज़ाइन पहले चंद्रयान-2 के हिसाब से किया गया है लेकिन चंद्रयान 3 चंद्रयान से कई चीजों में अलग है इसके साथ चंद्रयान 2 की तरहा कोई अनहोनी ना हो और इसकी चाँद पर सॉफ्ट लैंडिंग हो इसका काफी ज्यादा ख्याल रखा गया है।

Chandrayaan 3 चांद पर कब पहुंचेगा?

आपको बता दे की चंद्रयान-3 को चांद तक पहुंचने के लिए लगभग 3.84 लाख किलोमीटर की दूरी को तय करना होगा इसरो ने जानकारी देते हुए बताया है की लैंडर की 23 या 24 अगस्त को चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने की उम्मीद है तय तिथि तक लैंडर मॉड्यूल चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग के लिए उतरना शुरू कर देगा।


Chandrayaan 3 कहां जा रहा है?

चंद्रयान-3 चाँद पर जा रहा है और इसका लक्ष्य चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करना है जो भविष्य के अंतरग्रहीय मिशनों के लिए मार्ग प्रशस्त करेगा छह पेलोड ले जाएगा जो इसरो को चंद्र मिट्टी को समझने में मदद करेगा और चंद्र कक्षा से हमारी पृथ्वी की फोटो भी खींचेगा।


चंद्रयान 3 का उद्देश्य क्या है?

इसका सबसे पहला मकशद चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग करना है जिसके बाद भारत ऐसा करने वाला पहला और चाँद पर लैंड करने वाला चौथा देश बन जायेगा इससे पहले रूस, अमेरिका और चीन चाँद पर लैंड कर चुके है इस मिशन में एक रोवर चांद की सतह पर उतरेगा और लूनर साउथ पोल में इसकी पोजिशनिंग होगी यहां पर पानी और दूसरे खनिज पदार्थों के होने की काफ़ी संभावना है जिसकी ये खोज करेगा।


चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव में क्या है?

चंद्रमा के जिस दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान 3 लैंड करेगा चंद्रमा के इस हिस्से की सतह पर बड़े बड़े गड्ढे हैं जो अपने आप में अनोखे हैं क्योंकि सूरज की रोशनी उन गड्डो के अंदरूनी हिस्सों तक नहीं जा पति है और चन्द्रमा के इस हिस्से का तापमान -203 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।


चंद्रयान 3 में कौन कौन जाएगा Name?

देखिये चंद्रयान 3 में कोई भी इंसान नहीं गया है लेकिन हम आपको चंद्रयान-3 की लॉन्च डेट, लैंडर और रोवर के नाम बता देते है चंद्रयान-3 के लैंडर का नाम 'विक्रम' और रोवर का नाम 'प्रज्ञान' है इसके साथ इसमें एक प्रॉपल्सन मॉड्यूल लगा हुआ है।


ISRO क्या है?

आपको बता दें की ISRO भारत सरकार की स्पेस एजेंसी है जो की अंतरिक्ष विज्ञान और space exploration पर शोध करने का काम करती है जैसे अमेरिका की नासा ठीक वैसे ही भारत की ISRO ये दुनिया की सबसे बड़ी अंतरिक्ष एजेंसियों में से एक है।


चंद्रयान 3 मिशन क्या है in Hindi?

चंद्रयान-3 मिशन का उद्देश्य चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग करना है भारत का ये तीसरा चंद्र मिशन है, जबकि चंद्र सतह पर सुरक्षित लैंडिंग का दूसरा प्रयास है


ISRO में जॉब के लिए क्वालीफिकेशन?

अगर आपको ISRO में नौकरी करना है तो इसके लिए बेसिक क्वालीफिकेशन BTech/ BE होनी चाहिए।


ISRO Full Form

इसरो का फुल फॉर्म इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन होता है।


अंतिम शब्द - 

उम्मीद है की हमारी इस पोस्ट से आपको चंद्रयान 3 से जुडी सभी जानकारी मिल गई होगी यदि आपका कोई सवाल है तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते हो जैसे ही चंद्रयान से जुडी कोई नै जानकारी मिलेगी हम इस आर्टिकल को अपडेट कर देंगे शुक्रिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ