Responsive Ad Code Here

कैसोवरी एक खतरनाक पक्षी Amazing Facts About Cassowary Bird In Hindi

Facts About Cassowary Bird In Hindi - कैसोवरी पक्षी (Cassowary Bird) इस पक्षी को पक्षियों की प्रजाति में सबसे ज्यादा ख़तरनाक पक्षी माना जाता है और इसके साथ ही इसे सर्वभक्षी पक्षी भी कहा जाता है वर्तमान समय में ऑस्टेलिया और न्यू गुयाना में देखने के लिए मिलता है Cassowary शुतुरमुर्ग और एमु (Emu) पक्षी के बाद तीसरा सबसे बड़ा और ऑस्ट्रेलियामें पाया जाने वाला सबसे बड़ा पक्षी है तो चलिए आजके इस पोस्ट में Cassowary Bird Facts in Hindi के बारे में बात करते है।


आज के इस लेख में हम इसी विचित्र पक्षी से जुड़ा है कुछ रोचक तथ्य जानेंगे जो आपको पहले से पता नहीं होंगे वैसे तो कैसोवरी सर्वभक्षी पक्षी है लेकिन ये ज्यादातर फल-फुल के साथ कुछ अन्य शाकाहारी आहार जैसे की पौधों के तने , घास-फुंस, फल फूल आदि कहते है लेकिन इसके अलावा ये कुछ कीडे-मकोडे जैसे की मेंढक, मछली, चूहा और अन्य रेंगने वाले छोटे जीवो को भी अपना शिकार बनता है तो देर न करते हुए चलिए जानते है इसके बारे में।

Cassowary Bird

कैसोवरी पक्षी से जुड़े रोचक तथ्य - Cassowary Bird Facts in Hindi

1 - कैसोवरीज़ शर्मीले और मायावी पक्षी होते हैं जो इंसानो से दूरी बनाना ज्यादा पसंद करते हैं लेकिन अगर इस पक्षी को कोई खतरा महसूस होता है तो ये आक्रामक होकर इंसान पर भी हमला कर सकता हैं।

2 - वे पक्षी सर्वाहारी होते हैं ये फलों, पत्तियों और फूलों के साथ-साथ कुछ छोटे मोठे कीड़े और छिपकलियों के साथ साथ कुछ विभिन्न प्रकार छोटे पौधे खाना पसंद करते हैं।

3 - कैसोवरीज़ पक्षी वैसे तो इंसानो के लिए खतरनाक नहीं होते है लेकिन हमले लेकिन अगर इसको इंसानो से खतरा महसूस हो या कोई इंसान इसके ज्यादा करीब आ जाते हैं या उन्हें कुछ खिलाने की कोशिश करते हैं ऐसे में ये इंसानो पर हमला कर सकते है।

4 - मादा कैसोवरी अंडे देने के बाद उनको छोड़ देती है जिसके बाद नर पक्षी लगभग दो महीने तक अंडो की देखभाल करता है जब अंडों से बच्चे निकल जाते है तो मादा बच्चो की देखभाल लगभग 9 महीने तक करती है

5 - कैसोवरीज़ में एक शक्ति शैली पाचन तंत्र होता है जो उन्हें अन्य पक्षियों की तुलना में अपने भोजन से अधिक पोषक तत्व निकालने में मदद करता है।

6 - कैसोवरीज़ पक्षी को उनके विशिष्ट रूप के लिए जाना जाता है उनके सिर पर एक लंबा, बोनी आवरण और उनकी गर्दन पर चमकदार नीली त्वचा होती है।

7 - ये पक्षी अपने शक्तिशाली पैरों के लिए भी जाना जाता है जो की खंजर जैसे पंजों से लैस होते हैं ये अपने पंजों का अपनी उपयोग रक्षा या शिकार करने के लिए करते है।

8 - वैसे तो कैसोवरी पक्षी एक संकटग्रस्त प्रजाति नहीं बिलकुल भी नहीं हैं, लेकिन वनों की कटाई और भूमि के विकास से उनका आवास नष्ट होता जा रहा है।

9 - आपको बता दूँ की ये पक्षी शुतुरमुर्ग और ईमू पक्षी के बाद दुनिया का तीसरा सबसे ऊँचा पक्षी है जिनकी लंबाई लगभग 6 फीट (1.8 मीटर) तक होती है।

10 - मादा कैसोवरी एक बार में 3-5 अंडे देती है ये अंडे हरे और नील रंग के होते है जिनका आकार 10 से 15 सेमी तक होता है।

11 - आपको जानकर हैरानी होगी की कैसोवरी पक्षी के पंख तो होते है लेकिन फिर भी ये पक्षी उड़ नहीं सकते है क्युकी इनके पंख इनका वजन लेकर उड़ने में असमर्थ है।

12 - कैसोवरी ऑस्ट्रेलिया, पापुआ न्यू गिनी और आस-पास के द्वीपों के मूल निवासी है जो एक बड़ी उड़ान रहित पक्षी हैं।

13 - इसमें मादा कैसोवरी नर की तुलना में ज्यादा बड़ी और अधिक चमकीले रंग की होती हैं।

14 - कैसोवरीज़ पक्षी अच्छे तैराक होते हैं ये भोजन की तलाश में नदियों और धाराओं को पार करते हैं।

15 - जंगल में इस पक्षी की उम्र लगभग 40 साल तक होती है और ये 2 मीटर तक उछल सकते हैं।


अंतिम शब्द - उम्मीद करता हु की आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई होगी और आप  कैसोवरी के बारे में काफी कुछ ऐसी बातें जानी होगी जो आपको पहले से नहीं पता होंगी यदि आपका कोई सवाल है तो आप हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बता सकते हो शुक्रिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ