Responsive Ad Code Here

दुनिया के सबसे आलसी जीव स्लॉथ से जुड़े रोचक तथ्य | Sloth Facts in Hindi

Facts About Sloth In Hindi - आप तो जानते ही हो कि हमारी पृथ्वी रंग-बिरंगे जीवो से भरी हुयी है लेकिन क्या आपको पता है चीते जैसे फुर्तीले और शेर जैसे ताकतवर जानवरों के बीच एक ऐसा भी प्राणी मौजूद है जो एक बार में सिर्फ 30 ग्राम पत्तियां खाता है और उसे पचाने में लगभग एक महीने तक का समय लग जाता है इस जीव को स्लॉथ (sloth) के नाम से जाना जाता है यह मध्य और दक्षिण अमेरिका के पर्षाबनों में पाया जाता है।


घने जंगलों में लंबे पेड़ों के सबसे ऊपरी भाग में ये जीव अपना बसेरा बनाते है और ये तभी नीचे उतरते है जब इन्हें मल त्याग करना होता है अगर ये जमीन पर रहेंगे तो इनकी धीमीं गति की वजह से बड़े जानवर इनका शिकार कर लेंगे इस लिए ये पेड़ों पर रहना पसंद करते है।


स्लोथ जीव हरी पत्तियों को खा कर अपना गुजारा करता है लेकिन एक बार में वह 30 ग्राम से ज्यादा भोजन नहीं कर पाता है जिसे पचाने में उसे एक महीने तक का समय लग जाता है ये जीव दिन के 24 घंटों में से 20 घंटे सोने में बिता देता है।


स्लॉथ एक आकर्षक जानवर हैं जो अपनी धीमी चाल और शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं यहाँ तो चलिए जानते है स्लोथ के बारे में कुछ रोचक तथ्य हैं।


स्लोथ फैक्ट के बारे में हमने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो भी अपलोड किया है जिसमे हमने आपको स्लोथ एनिमल से जुडी कई सारी जानकारी दी है अगर आप वीडियो देखना चाहते हो तो निचे वीडियो पर क्लिक करके देख सकते हो।


Top 16 Facts About Sloth

1 - स्लॉथ सुस्ती वाला एक वृक्षवासी जानवर हैं जिसका अर्थ ये है कि ये जीव अपना अधिकांश जीवन पेड़ों के ऊपर रहने में बिताते हैं।


2 - स्लॉथ जीव की दो प्रजातियां पाई जाती है दो पंजोवाली और तीन पंजोवाली स्लोथ जीव लगभग 23 इंच लम्बा होता है |


3 - स्लॉथ अपनी धीमी गति के लिए जाने जाते हैं इन्हें 30 ग्राम पेड़ के पत्तों को पचाने में एक महीने तक का समय लग जाता है।


4 - अपनी धीमी गति के बावजूद स्लॉथ एक अच्छे तैराक होते हैं ये जीव लगभग 40 मिनट तक अपनी सांस रोक सकते हैं।


5 - स्लॉथ जीव शाकाहारी होते हैं और मुख्य रूप से भोजन में ये पत्ते टहनियाँ और फल खाते हैं।


6 - स्लॉथ इतनी धीमी गति से चलने के लिए जाने जाते हैं कि शैवाल उनके फर पर बढ़ सकते हैं।


7 - स्लॉथ की कशेरुकाओं में एक अद्वितीय अनुकूलन होता है जो उन्हें अपने सिर को 270 डिग्री तक घुमाने की अनुमति देता है।


8 - स्लॉथ सप्ताह में केवल एक बार शौच करते हैं और ऐसा करने के लिए पेड़ों से नीचे उतरते हैं और उसके बाद दुवारा से पेड़ पर चढ़ जाते है।


9 - स्लॉथ के शरीर का तापमान कम होता है और दिल की धड़कन धीमी होती है जो उन्हें ऊर्जा बचाने में मदद करता है।


10 - स्लॉथ (Sloth) जीव का वजन 4 किलो के आस-पास होता है और ये अमूमन यह 23 इंच लम्बा होता है।


11 - स्लॉथ (Sloth) जीव का जीवनकाल लगभग 30 वर्षो का होता है।


12 - इनकी पेड़ पर चढ़ने की गति 4 मीटर प्रति मिनट की होती है जबकि जमीन पर ये जीव 3 मीटर प्रति मिनट की रफ्तार से चल सकता है।


13 - स्लॉथ हर समय आलस से भरा रहता है कोई भी काम करने के लिए इसको घंटो लग जाते है ये रात में पत्ते, फल-फुल खाकर ही रहता है।


14 - मादा स्लॉथ अपने बच्चे का ध्यान जब तक रखती है जब तक की उसका बच्चा स्वयं की रक्षा करने लायक नही हो जाता।


15 - स्लॉथ जब जरूरत हो तभी मूव होते है वो भी बिलकुल धीरे धीरे इनको एक जगह से दूसरी जगह मूव होने में भी काफी समय लग जाता है।


16 - स्लोथ जीव के शरीर में 25-30 प्रतिशत हिस्से में ही मांस-पेशियाँ होती है।


अंतिम शब्द - उम्मीद करता हूँ की आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी (Facts About Sloth In Hindi) पसंद आई होगी और आपको स्लोथ जीव के बारे में काफी कुछ जानने के लिए मिला होगा यदि आपका कोई सवाल है तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमसे पूंछ सकते हो।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ