Responsive Ad Code Here

IP Address क्या है और ये काम कैसे करता है?

दोस्तो स्वागत है आपका हमरे ब्लॉग पर आपने कभी ना कभी IP Address के बारे मे जरूर सुना होगा लेकिन क्या आप जानते हो की आखिर IP Address क्या है या फिर किसी का भी IP Address कैसे पता करे? अब आपके मन मे एक सवाल और होगा की IP Address की Full Form क्या है तो मे आपको   बता दूँ की इसकी Full Form - Internet Protocol Address होती है और हाँ इसे IP number, Internet address के नाम से भी जाना जाता है।


शायद आप नहीं जानते होगे लेकिन IP Address एक ऐसा लिंक होता है जैसे की इसके नाम से ही पता चल रहा है की यह एक Address होता है जिससे आपकी device internet से connect हो जाती है यानि की आपकी device दूसरी devices के साथ communicate कर पाती है अगर आपको अब भी समझ नहीं आया तो चलिये अब हम आपको इसके बारे मे पूरी जानकारी देते है।


वैसे मे आपको बता दूँ की IP Address को Internet का Passport भी कहा जाता है तो आज मे आपको Details मे बताने वाला हूँ की मेरा IP Address क्या है और IP Address कैसे काम करता है जिससे आपको ये तो पता चल जाए की device internet के साथ कैसे connect होता है तो चलिये दोस्तो जानते है।


IP Address क्या होता है


IP Address क्या होता है?

IP address क्या है तो ये एक identifying number होता है जो की एक piece of network hardware का IP address के होने से ये एक device को allow करता है किसी भी दुसरे devices के साथ communicate करने के लिए एक IP-based network में जैसे की internet.


वैसे IP address, को “IP” के नाम से भी जाना जाता है IP address एक unique address होता है जिससे device को आसानी से identify करा जा सकता है वैसे हाँ मे आपको बता दूँ की अभी दो primary types के IP address formats अभी मौजूद हैं पहला IPv4 और दूसरा IPv6 है।


IP Address का इस्तमाल क्यूँ किया जाता है?

जैसा की हमने आपको ऊपर बताया था की IP address networked device को एक identity प्रदान करता है जैसे की आप अपने घर या ऑफिस उसके address से ही जाते हो या आपको कहीं जाना है तो जब तक आपको उस जगहा की लोकेशन पता नही होगी तब तक आप उस जगहा पर जा सकते ठीक उसी तरहा network में अलग अलग devices को उसके IP Addresses से differentiate किया जाता है।


अगर अब भी आपको समझ नहीं आया तो चलिये आपको एक और तरीके से समझने की कोशिश करते है मान लो आपका एक दोस्तो है जो की आपसे काफी दूर रेहता है और आपको अपने उस दोस्त को एक Package भेजना है तब आपको अपने दोस्त की exact destination location पता होनी चाहिए जिससे ये package आसानी से उसके पास पहुँच जाए अगर Address गलत होगा तो वो package उस तक नहीं पहुँच पाएगा।


Address देखने के लिए आप Phone Book का इस्तमाल भी कर सकते हो यदि process के मदद से Internet में भी data को भेजा जाता है लेकिन अगर इसमें एक phone book के बदले आपका computer DNS servers का इस्तमाल करता है hostname को look up करने के लिए जिससे की उसका IP address पाया जा सके।


जैसे की जब कभी भी कोई User किसी भी website पर जाता है जैसे www.hinditrendy.com तब उस यूसर के द्वारा DNS servers एक request भेजी जाती है उस page को load करने के लिए जिसके बाद वो DND Server उस hostname (hinditrendy.com) को ढूंडता है उसके corresponding IP address को पाने के लिए।

IP Address कितने प्रकार के होते है?

हो सकता है की आपको ये बात पता नहीं होगी की IP Addresses भी कई सारे Types के होते हैं और ये सभी IP Addresses numbers और letters के बने होते है और हाँ मे आपको बता दूँ की इन सभी addresses के काम समान बिलकुल भी नहीं होते हैं बल्कि अलग अलगा होते है।


तो चलिए दोस्तो अब IP Addresses के कौन कौन से types होते है इसके बारे में जानते हैं।

1 - Private IP Addresses

2 - Dynamic IP Addresses

3 - Public IP Addresses

4 - Static IP Addresses


और हाँ सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि इन सभी IP Address के भी दो प्रकार होते हैं जैसे की हमने आपको पहले भी बता दिया है पहला IPv4 address और बही दूसरा IPv6 address होता है चलिये अब आपको इसके बारे मे थोड़ा Details मे समझते है जिससे आपको अच्छे से समझ आ जाए।


Private IP Address - इसको network के “inside” में इस्तमाल किया जाता है इस प्रकार के IP Addresses का इस्तमाल devices को router और दुसरे devices के साथ communicate करने के लिए होता है एक private network में और हाँ बता दूँ की  Private IP Addresses को manually या आपके router द्वारा automatically assign किया जा सकता है।


Static IP Address - यदि किसी device में DHCP enabled नहीं होती है या फिर उसे support नहीं करती है तब ऐसे मे IP address को manually assigned करना पढ़ता है जिसे static IP address के नाम से जाना जाता है।


Dynamic IP Address - अगर इसकी बात करे तो एक IP address जिसे की assigned किया जाता है एक DHCP server के द्वारा उसे एक dynamic IP address कहा जाता है।


Public IP Address - इस IP Addresses का इस्तमाल Network के “outside” में होता है जिसे ISP द्वारा assign किया गया हो दुनिया भरके networked devices के साथ communicate करने के लिए जिससे आप दुनियाभर के websites और दुसरे devices के साथ directly communicate कर सकते हो लेकिन हाँ यहाँ मे आपको बताना चाहता हूँ की दोनों ही जैसे की private IP Addresses और public IP Addresses या तो dynamic हो सकते हैं या फिर static हो सकते हैं।


IP Address कैसे पता करें?

तो चलिये अब जानते है की कैसे आप IP Address पता कर सकते हो तो मे बता दूँ की अलग अलग devices और operating systems को unique steps की जरुरत होती है वैसे Public IP Address और Private IP Address दोनों को पाने के लिए अलग अलग steps होते हैं तो चलिये जानते है की वो स्टेप्स क्या है।


Public IP Address - वैसे तो Router के IP Address को ढूंडना बहुत ही आसान काम है इसके लिए आप WhatsMyIP.org, या फिर WhatIsMyIPAddress.com इस दोनों मे से किसी का भी इस्तमाल IP Address को पता करने के लिए कर सकते हो और हाँ मे आपको बता दूँ की ये sites सभी network-connected device के साथ काम कर सकते हैं जैसे की smartphone, iPod, laptop, desktop, tablet, आदि।


Private IP Address - को जानना इतना आसान काम नहीं होता है Windows में आप अपने device के IP address का पता लगाने के लिए via Command Prompt कर सकते हैं इसके लिए ipconfig command का ही इस्तमाल करना पड़ेगा आपको।


Linux users को अपने system में terminal window को launch करना होगा और enter करें command hostname – I(जिसमें capital “i” का इस्तमाल होता है) ifconfig, या ip addr show. और वहीँ macOS, में आप command ifconfig का उपयोग कर सकते हैं आपकी local IP address को जानने के लिए।


Android Devices में local IP address कैसे देखें?

इसके लिए आप Settings > Wi-Fi, या Settings > Wireless Controls > Wi-Fi settings का steps को फॉलो करें उसके बाद आपको network के ऊपर क्लिक करना है अब आपके सामने network की सभी information आ जाएगी उसमे private IP address भी आपको देखने के लिए मिल जाएगा।


मेरे फोन का IP address क्या है?

अगर आपको अपने फोन का IP address पता करना है तो आप इस स्टेप्स को फॉलो करें Settings > About device > Status. इसके बाद आपके फ़ोन या फिर आपके tablet का IP address आपके सामने होगा वो भी कई सारी और जानकारी के साथ में।


सिम कार्ड को बदलने से क्या आईपी एड्रेस भी बदल जाता है?

अब बहुत से लोगो के मन मे ये सवाल होता है की क्या सिम बादल देने से Ip Address भी बड़ा जाता है तो मे आपको बता दूँ की हाँ बिलकुल सीम कार्ड बदल लेने से IP ऐड्रेस भी बदल जाता है।


आईपी एड्रेस के अंकों की संख्या कितनी होती है?

अब कई लोग ऐसे भी होते है जिन्हें ये जानना है की IP address में अंको संख्या कितनी होती है तो मे आपको बता दूँ की कुल मिलकर IP address मे ४ संख्या होती है जैसे की 193.158. 1.30. अब यहाँ गौर करने वाली बात ये है की इसमें प्रत्येक नम्बर एक सेट में होता है 0 से लेकर 255 के बीच में तो अब आप ये समझ गए होगे की आईपी एड्रेस के अंकों की संख्या कितनी होती है।


FAQs About IP Address

1 - एक IP एड्रेस में कितने बिट्स होते है?

आईपी पते के दो संस्करण हैं: IPv4 (32 बिट्स) और IPv6 (128 बिट्स)


2 - क्या सिम कार्ड बदलने से आईपी एड्रेस बदल जाता है?

जी हाँ सिम कार्ड बदलने से आईपी एड्रेस भी बादल जाता है।


3 - IP का मतलब क्या होता है?

इंटरनेट प्रोटोकॉल।


4 - IP के कितने Version S हैं?

IP पतों के लिए दो मानक हैं पहला IP Version 4 (IPv4) और दूसरा IP Version 6 (IPv6)


5 - IP Address के Version 6 में कितने बिट होते हैं?

(IPv6) में 128 बिट्स होते है।


6 - किसी भी IP Address को Word में कौन बदलता है?

यह कंप्यूटर के इंटरनेट से कनेक्ट होने पर अपने आप बदल जाता है।


7 - IPv4 कितने बिट का होता है?

IPv4 एड्रेस स्पेस में 32 बिट होते हैं।


अंतिम शब्द -

तो दोस्तो में उम्मीद करता हूँ की आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी आई पी एड्रेस क्या है - What is IP Address in Hindi अच्छी लगी होगी और कुछ नया जानने के लिए मिला होगा अगर अभी भी आपके मन मे कोई सवाल है तो आप हमसे कमेंट करके पुंछ सकते हो।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ