Responsive Ad Code Here

भारत में किस धर्म के कितने लोग रहते है?

स्वागत है आपका हमारे ब्लॉग पर वैसे ये बात तो हम सब जानते है की हमारा देश भारत कई धर्मो वाला देश है हमारे भारत देश मे अलग अलग धर्मो के लोग शांतिपूर्वक रहते है भारत की भूमि ने कई धर्मों को जन्म दिया है जैसे की हिंदू धर्म, सिख धर्म, जैन धर्म और बौद्ध धर्म भारत मे रहने वाले ज़्यादातर लोगों को धर्मों पर बहुत अधिक विश्वास है यहाँ के ज़्यादातर लोगो का यही मानना है कि यह उनके जीवन को एक अर्थ और उद्देश्य देते हैं।


वैसे हम आपको बता दे की हमारे देश भारत मे धर्म केवल मान्यताओं तक ही सीमित नहीं हैं बल्कि इन धर्मो में भी अलग अलग नैतिकता, रिवाज़, संस्कार, और भी बहुत कुछ है आज के समय में हमारे भारत में विविध धर्मों का पालन किया जाता है और आजके इस आर्टिकल मे हम आपको बताने वाले है की भारत मे किस धर्म के कितने लोग है और भारत मे कुल कितने धर्म मौजूद है।


अगर आप ये सभी जानकारी विडियो के माध्यम से लेना चाहते हो तो हमने अपने चैनल पर एक विडियो भी बनाया है जिसका लिंक आपको नीचे मिल जाएगा उस पर क्लिक करके आप विडियो देख सकते हो उसमे हमने बताया है की भारत मे कितने धर्म है और किस धर्म के कितने लोग है भारत मे।


भारत में कुल कितने धर्म है?

 भारत के प्रमुख धर्म - इस सवाल का उत्तर बहुत कम लोग ही जानते है भारत बहुत बड़ा देश है और यहाँ विभिन्न जातियों और धर्मो के लोग रहते है यहाँ सभी धर्मो के लोग अपने धर्म के मुताबिक त्योहारों को शांतिपूर्वक मानते है यही नहीं बल्कि इसके अलावा भारत जनसंख्या के हिसाब से दुनिया का दूसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश भी है पहले नंबर पर हमारा पड़ोसी देश चीन है।


वैसे इस पूरी दुनिया के आधे से ज्यादा लोग किसी न किसी धर्म से जुड़े है भारत दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आबादी वाला देश है इसलिए यहां पर कई सारे धर्म मौजूद है और ये कौनसे धर्म है इन धर्मो को जानने की इच्छा हर किसी की होती है तो चलिये दोस्तो जानते है कि आखिर भारत में कुल कितने धर्म है।


वर्तमान मे भारत की आबादी लगभग 137 करोड़ से भी ज्यादा है अब ऐसे में यह सवाल हर किसी के मन में आता है कि आखिर इतनी बड़ी आबादी में कौन से धर्म है और भारत मे किस धर्म के कितने लोग रहते है वैसे मे आपको बता दूँ की भारत मे कुछ 6 प्रमुख भारत मौजूद है चलिये जानते है ये कौनसे धर्म है।


1 - हिंदू धर्म - ये बात तो शायद आपको पता ही होगी की हमारे भारत की कुल आबादी का ज्यादातर हिस्सा हिंदू धर्म को फॉलो करता है और यही नहीं बल्कि हिन्दू धर्म भारत का सबसे प्राचीन धर्म भी है आपको बता दे की साल 2011 की जनगणना के मुताबिक लगभग 80% भारतीय लोग हिंदू धर्म के है इस धर्म को सनातन धर्म के नाम से भी जाना जाता है हिन्दू धर्म मे मान्यता रखने वाले लोगो का पवित्र ग्रंथ भगवद गीता हैं।


और बही उनके पूजा स्थल को मंदिर कहा जाता है हिन्दू धर्म को फॉलो करने वाले लोग मूर्तियों की पूजा करते हैं लेकिन में आपको एक बात बता दूँ की हिंदू धर्म मे जो आर्य समाज के हैं बह लोग मूर्ति की पूजा नहीं करते हैं हिंदू धर्म मे कई सारे त्यौहार हैं जैसे की दीपावली, होली, गणेश चतुर्थी, दुर्गा पूजा और भी कई सारे त्यौहार है जो हर साल धूमधाम से भारत मे मनाए जाते है।


2 - इस्लाम धर्म - साल 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की लगभग 13 प्रतिशत आबादी इस्लाम धर्म को फॉलो करती है और बही आपको बता दे की यह धर्म भारत देश का दूसरा सबसे बड़ा धर्म भी है और इस धर्म को पालन करने वाले लोगो को मुसलमान कहा जाता है यह धर्म उप वर्गों में बंटा हुआ है जिनमें सबसे अधिक प्रसिद्ध शिया और सुन्नी हैं।


इस्लाम धर्म को मानने वाले लोगो की सबसे पवित्र पुस्तक कुरान मजीद है और इस धर्म के सुन्नी लोग पैगंबर मोहम्मद सहाब की शिक्षाओं का पालन करते हैं इस्लाम दारम को मानने वाले लोगो की प्रमुख तीर्थयात्रा हज है इस्लाम धर्म शांति का प्रतीक है और बही भारत में मनाए जाने वाले प्रमुख इस्लामी त्यौहारों ईद-उल-फितर, ईद-उल-जुहा और मुहर्रम और ईद-ए-मिलाद-उन-नबी हैं जो की हर साल प्यार से जाते है।


3 - सिख धर्म - सीख धर्म की स्थापना गुरु नानक जी ने 15 वीं सदी में पंजाब क्षेत्र मे की थीऔर बही इस धर्म की सबसे पवित्र किताब गुरु ग्रंथ साहिब है साल 2011 की जनगणना के मुताबिक भारत की आबादी मे कुल 2% सिर्ख धर्म के लोगों रहते है वैसे तो सिख धर्म के त्यौहार जैसे की गुरुओं का जन्मदिन या फिर शहादत दिवस गुरुपूरब, बैसाखी, नगर कीर्तन, आदि हैं जो की सिख धर्म के लोग हर साल प्यार से मनाते हैं वैसे भारत में ज्यादातर सिख धर्म को फॉलो करने वाले लोग पंजाब में मौजूद हैं।


4 - बौद्ध धर्म - आपको बता दे की बौद्ध धर्म की स्थापना भारत में सिद्धार्थ गौतम ने की थी जिन्हें ‘बुद्ध’ के नाम से भी जाना जाता है इस धर्म को फॉलो करने वाले लोगो की भारत मे आबादी सिर्फ 1% हैं इस धर्म को मानने वाले लोग संसार, कर्म और पुनर्जन्म मेें विश्वास रखते हैं और बही बुद्ध की शिक्षा का पूरी तरहा से पालन करते हैं बौद्ध धर्म के कुछ त्यौहार हैैं जैसे की असालह पूजा दिवस, मघा पूजा दिवस और लाॅय रोथोंग आदि।


5 - जैन धर्म - ये धर्म भारत में 7-5वीं सदी के बीच शुरु हुआ और बही जैन धर्म की स्थापना महावीर ने की थी आपको बता दे की ये धर्म किसी भगवान मे नहीं बल्कि स्वयं के धर्मशास्त्र में विश्वास रखता है जैन धर्म की भारत मे बहुत कम है इस धर्म के इतिहास के अनुसार इस धर्म के कुल 24 प्रचारक थे जिन्हें तीर्थांकर कहा जाता है।


बही इस धर्म के अनुयायी पांच प्रतिज्ञाएं करते हैं जिनमें अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रहम्चर्य और अपरिग्रह शामिल हैं इस धर्म के त्यौहार हैं जैसे की महावीर जयंती, पर्यूषण पर्व, दीपावली और मौन अगियारा आदि जो की हर साल मनाए जाते है।


6 - ईसाई धर्म - माना जाता है की ईसाई धर्म भारत मे लगभग 2000 साल पहले आया था भारत मे इसकी जनसंख्या 2.3% है इस धर्म को फॉलो करने वाले ज्यादातर लोग दक्षिण भारत, पूर्वोत्तर और कोंकण तट के इलाकों में पाये जाते है बता दे की ईसाई धर्म को मानने वाले लोग ईसा मसीह की पूजा करते हैं इस धर्म के लोग ईसा मसीह को मानवता का रक्षक और परमेश्वर का पुत्र मानते हैं ईसाइसों का मुख्य त्यौहार क्रिसमस है जो हर सर मनाया जाता है।


अन्य धर्म - बही हमारे भारत देश मे कुछ और भी धर्म को मानने वाले लोग रहते है जैसे की यहूदी और पारसी धर्म के लोग इसकी भारत मे में बहुत कम जनसंख्या मौजूद हैं पारसी धर्म को मानने वालों को पारसी और यहूदी धर्म का मानने वालों को यहूदी कहा जाता है इन दोनों धर्म के लोगो की संख्या भारत मे काफी कम है।


भारत में कितने प्रकार के धर्म है?

भारत में कौन कौन से धर्म है तो आपकी जानकारी के लिए आपको बता दूँ कि भारत के कुल 7 प्रमुख धर्म हैं जिन्हें भारत सरकार से मान्यता मिली हुई है जैसे की हिन्दू, मुस्लिम, ईसाई, सिख, बौद्ध, जैन और पारसी अगर बात करें की पूरी दुनिया में कितने धर्म है? तो आपको बता दे इस पूरी दुनिया में 300 से भी अधिक धर्म मौजूद है।


FAQ’s

1 - सबसे ज्यादा हिंदू कौन से देश में है?

सबसे ज्यादा हिन्दू आबादी भारत में है उसके बाद नेपाल और मारीशस में है।


2 - कौन कौन से देश हिन्दू राष्ट्र है?

वर्तमान समय में भारत और नेपाल ही हिंदू बहुल देश हैं।


3 - अमेरिका में कितने हिंदू हैं?

लगभग 32 लाख।


4 - सबसे बड़ा मुस्लिम देश कौन सा है?

अधिक मुस्लिम आबादी के हिसाब से इंडोनेशिया है।


5 - दुनिया का सबसे बड़ा धर्म कौनसा है?

ईसाई धर्म दुनिया का सबसे बड़ा धर्म है।


6 - मुस्लिम धर्म कितने साल पुराना है?

लगभग 613 इस्वी में इस्लाम धर्म का आरंभ हुआ था।


7 - भारत के 3 अधिक मुस्लिम आबादी वाले राज्ये कौनसे है?

उत्तर प्रदेश 4.07 करोड़, पश्चिम बंगाल 3.02 करोड़, बिहार 1.37 करोड़


8 - रूस में हिंदुओं की आबादी कितनी है?

रूस की कुल आबादी में 0.1% हिन्दू आबादी है।


9 - भारत के पाँच सबसे ज्यादा हिंदू आबादी वाले राज्ये कौनसे है?

उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, मध्य प्रदेश, गुजरात


10 - भारत में कितने प्रतिशत हिन्दू है?

भारत में 79.8% जनसंख्या हिन्दू धर्म को फॉलो करती है।


अंतिम शब्द - 

तो दोस्तो मे उम्मीद करता हूँ की आपको हमारा आर्टिकल भारत मे किस धर्म के कितने लोग है या भारत मे कुल कितने धर्म है - How Many Religions Are  There In India पसंद आया होगा और कुछ नया जानने को मिला होगा अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी तो आप हमे कमेंट करके बता सकते हो शुक्रिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ